Budaun Accident: ईको और टेंपो में हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौके पर ही मौत, एक घायल

Budaun Accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में ईको कार और टेंपो की भिड़ंत में टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे चंदौसी की ओर से बिसौली को सवारी भरकर टेंपो आ रहा था। टेंपो फैजगंज बेहटा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, वैसे ही सामने की ओर से आ रही ईको कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसा इतनी रफ्तार से हुआ कि हादसे के बाद अनियंत्रित होती हुई ईको खाई में पलट गई। टेंपो में सवार फैजगंज बेहटा निवासी 45 वर्षीय राजाराम, बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं निवासी 55 वर्षीय फुलवारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम का बेटा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।