बदायूं

Budaun News: योग करने से जटिल बीमारियों में मिलता है लाभ

Connect News 24

Doing yoga provides relief in complex diseases.

उझानी में योग का अभ्यास कराते प्र​शिक्षक राम सिंह। स्रोत- आयोजक

उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू होने से पहले योग कर निरोग रहने के टिप्स दिए गए। शांतिकुंज हरिद्वार के योग प्रशिक्षक रामसिंह ने कहा कि योग का जटिल बीमारियों में फायदा मिलता है।

अहीरटोला मोहल्ले में आर्येंद्र यादव के निवास पर चल रहे योग शिविर के तीसरे दिन योग प्रशिक्षक रामसिंह ने प्राणायाम का अभ्यास कराया। वज्रासन, मयूरासन, ताड़ासन, चक्रासन, गोमुखासन, पवनमुक्तासन के अलावा अनुलोम-विलोम भी सिखाया। शिविर में जुटे कस्बे समेत आसपास इलाके के लोगों ने बीमारियों को लेकर प्रशिक्षक से संवाद भी किया।

कार्यक्रम संयोजक आर्येंद्र यादव ने बताया कि नारी सशक्तिकरण राष्ट्र जागरण अभियान के तहत 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ दो से पांच नवंबर तक शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में संजरपुर रोड स्थित उनके कृषि फार्म पर होने जा रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार से लाए गए 2400 तीर्थों के जल से युक्त शक्तिकलश के पूजन के बाद शहर, कस्बों और गांवों में भाव भरा आमंत्रण देना भी शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर सुखपाल शर्मा, रघुनाथ सिंह, भुवनेश शर्मा, ओम प्रकाश चौहान, ध्रुव यादव, सुखपाल, राजपाल, अचलेश सिंह, धीरेंद्र सोलंकी, शैलेश, संजीव शर्मा, बदन सिंह, विमल, शेखर, सुभाष, ओमकार, ब्रजेंद्र बहादुर सिंह, राजवीर, शेरसिंह, नक्षत्रपाल, धर्मेंद्र, विवेक, प्रदीप, मनोज, रामनिवास, राजीव, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button