बदायूं

Budaun News: बेसहारा महिला का घर नहीं बनने दे रहे दबंग

Connect News 24

कुंवरगांव। एक गरीब बेसहारा महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो किश्तों में धनराशि तो मिल गई, लेकिन दबंगों ने उसके मकान का निर्माण नहीं होने दिया। जिलास्तर पर प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बाद जब महिला को न्याय नहीं मिला तो उसने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से लखनऊ जाकर गुहार लगाई। डिप्टी सीएम ने जिला प्रशासन को तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद तहसील सदर प्रशासन ने गांव पहुंच कर स्थलीय मुआयना किया।

दबंगई का यह मामला थाना क्षेत्र के गांव मोंगर का है। गांव की रहने वाली कन्यावती गरीब बेसहारा है। उसने पक्का आवास बनवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। शासन की ओर से उसे पहली किश्त के रूप में उसे 77 हजार रुपये की धनराशि मिल गई। कुछ समय दूसरी किश्त तौर पर 40 हजार रुपये भी और मिल गए। उसने मकान का निर्माण के लिए सामग्री जुटाना शुरू कर दिया।

इसी बीच आसपास के लोगों ने उसे निर्माण कार्य से रोक दिया। आरोप है कि ये लोग उसकी जमीन से रास्ता मांग रहे है। कन्यावती का कहना है की उससे जबरन रास्ता मांगा जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक मकान का निर्माण न होने देने के संबंध में उसने पुलिस और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन किसी ने उसकी बात को नहीं सुनी तो मजबूरन वह डिप्टी सीएम से मिलने पहुंची।

उसने डिप्टी सीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। डिप्टी सीएम ने जिला प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम का पत्र मिलने के बाद तहसील सदर प्रशासन भी हरकत में आ गया। रविवार को तहसीलदार सदर करनवीर सिंह, हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने पीड़ित कन्यावती को आवास का निर्माण कराने को कहा और यह भी कहा कि यदि अब किसी आरोपी ने निर्माण में अड़चन पैदा की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button