बदायूं

Budaun News: पुलिस ने दर्ज किए पीड़िता के बयान, आरोपी को जेल भेजा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 20 Jun 2023 12:59 AM IST

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने और फिर धर्मांतरण की कोशिश करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद फरार आरोपी की तलाश में कई जगह दबिशें दीं, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 13 जून को शहर में आई थी। इसी दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भामाशाह चौक के पास से उसका आकिर और उसके भाई कामिल ने अपहरण कर लिया था। वह शहर में कई ठिकानों पर उसे लेकर गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। दो दिन बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

रविवार को पीड़िता का पिता थाने आया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी आकिर और उसके भाई कामिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आकिर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी आकिर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। अब पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। अब उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेजा गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button