बदायूं

Budaun News: बिलहरी में बुखार से चार दिनों में तीन लोगों की मौत

Connect News 24

Three people died in four days due to fever in Bilhari

अलापुर के बिलहरी गांव में लगे गन्दगी के ढेर। संवाद

डेंगू की आशंका जता रहे ग्रामीण, प्राइवेट लैब में दो को बताया गया पॉजिटिव

गांव में गंदगी के अंबार, जगह-जगह पानी और कूड़े के ढेर

संवाद न्यूज एजेंसी

अलापुर। म्याऊं ब्लॉक के गांव बिलहरी में चार दिन में एक महिला ग्राम पंचायत सदस्य समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों के अनुसार, उन्हें बुखार आया था, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन इसे डेंगू बता रहे हैं। मृतकों में से दो लोगों को प्राइवेट लैब ने डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि की है। इधर, गांव के कई अन्य लोगों को भी बुखार बताया जा रहा है।

क्षेत्र के गांव बिलहरी में बुखार ने अपने पैर पसार लिए हैं। दिनों-दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पांच हजार की आबादी वाले इस गांव में कई परिवारों के लोग बीमार पड़े हैं। चार दिन पहले ग्राम पंचायत सदस्य यास्मीना (45) पत्नी आले नबी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उन्हें बुखार आया था।

परिजनों ने एक निजी चिकित्सक के यहां जांच कराई तो डेंगू पॉजिटिव बताया गया। शनिवार को गुलफशा (18) पुत्री इकरार और नबी खान की मौत हो गई। गुलफशा के परिजनों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी, जिसमें उसे डेंगू पॉजिटिव बताया गया था। इधर, नबी खान के परिजनों ने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले बुखार आया था। डॉक्टर को दिखाने के बाद भी बुखार नहीं उतरा। शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

इधर, गांव के कई परिवारों के लोग बुखार से पीड़ित हैं। संपन्न लोग तो अपना इलाज निजी चिकित्सकों के यहां करा रहे हैं लेकिन, गरीब तबके के लोग इलाज के अभाव में परेशान हैं। तमाम लोग मेडिकल स्टोर से बुखार की गोलियां लेकर काम चला रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी की भरमार है। जगह-जगह पानी भरा हुआ है जो बीमारियों का कारण बन रहा है।

ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि कैंप लगाकर इलाज किया जाए। चिकित्साधीक्षक शुशान बनर्जी ने बताया कि उन्हें गांव में बीमारी फैलने की जानकारी हुई थी, जिसके बाद सोमवार को कैंप लगाया गया था। एक युवती की डेंगू से मौत होने की खबर मिली है। अब रविवार को गांव में कैंप लगाकर जांच के बाद दवा वितरण की जाएगी।

उझानी में महिला और किशोरी की मौत, कई बीमार

उझानी। क्षेत्र के गांव सकरी जंगल निवासी हसीना (70) पत्नी रफी अहमद की शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हसीना कई दिनों से बीमार थीं। उन्हें बुखार आ रहा था, जिस पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कई अन्य लोग भी बीमार हैं। इसके अलावा गांव की ही दिलवरी (16) पूत्री नूरहसन को भी तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजन गांव में ही किशोरी का इलाज करा रहे थे। शनिवार रात दिलवरी ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की रामबेटी (70), रजत (25) और उसकी मां राजरानी, सरिता देवी (25), अब्दुल हमीद (30), जोगेंद्र (30), सरला शर्मा (40) समेत कई लोग बीमार हैं। संवाद

अलापुर के बिलहरी गांव में लगे गन्दगी के ढेर। संवाद

अलापुर के बिलहरी गांव में लगे गन्दगी के ढेर। संवाद

अलापुर के बिलहरी गांव में लगे गन्दगी के ढेर। संवाद

अलापुर के बिलहरी गांव में लगे गन्दगी के ढेर। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button