बदायूं
Budaun News: वीडियो वायरल होने से तेंदुए की दहशत बढ़ी
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में अब तक तेंदुआ का कुछ पता नहीं चला है लेकिन मंगलवार शाम वायरल हुए वीडियो से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के शव का वीडियो वायरल हुआ। उसका शव जंगली जानवर द्वारा खाया हुआ था। यह वीडियो आदपुर गांव का बताया जा रहा था। यह वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारी देर शाम इलाके में पहुंच गए और उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई। काफी छानबीन के बाद पता चला कि यह वीडियो रामपुर जिले के आदपुर गांव का था। इसके बावजूद ग्रामीणों में दहशत कम नहीं हुई है। संवाद



