दोस्त ने रची शर्मनाक साजिश: युवक को कमरे में ले गई युवती, तमंचा दिखा उतरवाए कपड़े, फिर की ये करतूत

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली में एक युवक ने अपनी फुफेरी बहन के साथ मिलकर शर्मनाक साजिश रची, जिसमें अपने दोस्त को ही फंसाने की कोशिश की। तमंचे के दम पर दोस्त के कपड़े उतरवाए और बहन के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद तीन लाख रुपये मांगे। पीड़ित युवक ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है। एसएसपी ने बारादरी पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
बारादरी क्षेत्र के निवासी युवक ने बताया कि वह स्कूटी से नरियावल गया था। वहां से लौटते समय खुर्रम गौंटिया निवासी दोस्त की कॉल आई और बताया कि उसकी फुफेरी बहन नकटिया पुल के पास मस्जिद के सामने खड़ी है, उसे स्कूटी पर बैठाकर उसके बताए पते पर छोड़ देना।
ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
दोस्त की बात मानकर युवक ने उसकी बहन को स्कूटी पर बैठा लिया। दोस्त की बहन युवक को मोहनपुर के एक मकान में ले गई। युवती ने युवक को घर के अंदर बुलाकर पानी पिलाया। इसी बीच युवक का आरोपी दोस्त अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गया और युवक की तलाशी ली।



