बरेली
विसर्जन के बाद हरियाली बढ़ाएंगे गजानन
पर्यावरण संरक्षण को लेकर अब लोग जागरूक होने लगे है. गणेश उत्सव पर घरों में आमतौर पर पीओपी की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती थी, लेकिन अब लोग मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित कर घरों में ही विसर्जन करने लगे हैं. इस बार भी घरों में मिट्टी के गणपति की स्थापना की जाएगी.


