बरेली

Badaun: सदर तहसील में किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, जमीन विवाद में कई दिनों से लगा रहे थे चक्कर

Connect News 24

Farmer swallowed poison in Badaun s Sadar Tehsil died during treatment

किसान रूम सिंह (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं की सदर तहसील में गुरुवार को 65 वर्षीय किसान रूम सिंह ने जहर खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। तहसीलदार उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। देर रात किसान की मौत हो गई। 

किसान रूम सिंह शहर से सटे गांव नगला शर्की के रहने वाले थे। उनके छोटे भाई रक्षपाल सिंह के बेटे अमरदीप ने बताया कि करीब आठ साल पहले रूम सिंह ने अपने सबसे छोटे भाई पूरन सिंह के बेटे कुलदीप और पत्नी मुन्नी देवी से करीब तीन बीघा जमीन का इकरारनामा कराया था, जिसमें उनका करीब 15 लाख रुपया खर्च हो गया था। रूमसिंह लगातार जमीन का बैनामा कराने की कोशिश में थे। इसी दौरान कुलदीप ने चुपके से उसी खेत का बैनामा शहर के संजय रस्तोगी के नाम कर दिया। इस बारे में रूम सिंह को भनक तक नहीं लगी। काफी समय बाद रूम सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इस संबंध में सिविल कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया जो विचाराधीन है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button