रामपुर

रामपुर: नफरती भाषण केस में आजम खां ने सेशन कोर्ट में की अपील, निचली अदालत ने सुनाई है दो साल की सजा

Connect News 24

Rampur: Azam Khan appeals sessions court hate speech case, lower court sentenced two years

रामपुर में कोर्ट से बाहर आते सपा नेता आजम खां
– फोटो : संवाद

विस्तार

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की है। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आजम खां को अपील के निस्तारण तक जमानत पर रिहा कर दिया है। सजा पर रोक के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है।

इस मामले की सुनवाई 16 अगस्त को होगी। बताते चले कि सपा नेता आजम खां पर आरोप है कि आठ अप्रैल 2019 को धमौरा गांव में जनसभा के दौरान आजम खां ने सांवेधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button