रामपुर

लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे मोदी: गुलाबो देवी

Connect News 24

स्वार। शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के साथ विकास कार्य हुए हैं। भाजपा सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पहले से अधिक सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी।

उन्होंने यह विचार शुक्रवार को ब्लॉक के सभागार में आयोजित केन्द्र की भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धन वर्ग के लोगों का पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कराया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना भेदभाव के हर तबके के लोगों के लिए घर घर शौचालय बनवा दिये है। गर्भवती महिलाओं को निशुल्क पोषाहार मिल रहा है और केन्द्र व प्रदेश सरकार सभी योजनाओं का लाभ समस्त वर्ग के लोगों को मिल रहा है।

राज्यमंत्री ने कहा कि देश एवं राष्ट्रीय स्तर की नीतियों में सफलता के कारण प्रधानमंत्री का डंका विश्व भर में बज रहा है। ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री को हराने के लिए देश की विपक्षी पार्टी एक हो गई हैं लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तीसरी बार देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे।

भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने भी केंद्र के नौ साल के कार्यकाल में हुए विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व विधायक अली यूसुफ अली ने कहा कि भाजपा सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि के रुप में छह हजार रुपये दे रही है। इस अवसर पर राजीव मांगलिक, मोहन लोधी, रवि रुहेला, सतनाम सिंह, लक्ष्मीकांत सैनी, महेन्द्र सैनी, पंकज सैनी, रोहिताश सैनी, हरिओम मौर्य, राजकुमार चौहान, पवन कुमार, लईक अहमद, रणधीर सिंह राणा, कुलवंत सिंह पन्नू, इरफान अली, मुकुटलाल, शमशाद पाशा, लालता प्रसाद, लक्ष्मीनारायण सैनी, डॉ. प्रेमपाल सिंह, नूर हसन ठाकुर, नत्थाराम कम्बोज, सुबहान अली, मलकीत सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button