Pilibhit News: बालाजी महाराज घाटे वाले बाबा के दरबार का 17वां वार्षिकोत्सव शुरू

बालाजी दरबार में आयोजित हवन में मौजूद लोग ।
पीलीभीत। श्री संकटमोचन बालाजी महाराज घाटे वाले बाबा के दरबार का 17वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन चरक कुआं स्थित बालाजी मंदिर में महंत नितिन गुप्ता ने बालाजी का संकट निवारण हवन कराया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां प्रदान कीं। बालाजी बाबा को सवामणी चूरमा का भोग लगाया गया।
बालाजी दरबार के महंत नितिन गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को रामचरितमानस का पाठ होगा। पाठ का समापन 17 नवंबर को होगा। 18 नवंबर शनिवार को छप्पन भोग के दर्शन के बाद बालाजी की भव्य मंगल आरती की जाएगी। 19 नवंबर दिन रविवार को बालाजी महाराज की शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। 20 नवंबर सोमवार को 108 कन्याओं के भोज के उपरांत बाबा का भंडारा संपन्न कराया जाएगा। 21 नवंबर दिन मंगलवार को बाबा का भव्य शक्ति दरबार बालाजी मंदिर में लगेगा। हवन में अंचल गुप्ता, अनुकल्प गुप्ता, शोभित जैसवार, सुनील, राजकुमार, दीपांश, वैभव, अतीत, नीरज, जसवंत, प्रशान्त, आशीष, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।