पीलीभीत

Pilibhit News: अधिकारी के हाथ में शराब की बोतल, वीडियो वायरल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। घुंघचाई के पशुधन सेवा केंद्र में दावत और शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में पशुधन प्रसार अधिकारी के हाथ में शराब की बोतल है। मामले में डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्रा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। पशुधन प्रसार अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

वायरल वीडियो में दिखाया गया कि घुंघचाई के पशुसेवा केंद्र में दावत का दौर चल रहा है। पशुधन प्रसार अधिकारी हाथ में शराब की बोतल दिखा रहे हैं। तीन अन्य लोग भी कमरे में बैठे हैं। जिसमें एक व्यक्ति मुंह छुपाने की कोशिश करता दिख रहा है। एक व्यक्ति चारपाई पर बैठकर खाना खा रहा है।

डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि पशु सेवा केंद्र में दो कक्ष है। एक कक्ष में आवास है। वीडियो पशुधन प्रसार अधिकारी के आवास कक्ष की है। वीडियो का अफसरों ने संज्ञान लेकर जांच कमेटी गठित की है। पशुधन प्रसार अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button