पीलीभीत

Pilibhit News: डेंगू वार्ड के पीछे भरा मिला गंदा पानी

Connect News 24

Dirty water found behind dengue ward

मेडिकल कॉलेज में वार्ड में भर्ती मरीजो से जानकारी करते राज्य मंत्री संजय सिह गंगवार । संवाद

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड के पीछे गंदा पानी भरा होने पर राज्यमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगर पालिका के ईओ से फोन पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने और गंदा पानी हटवाने के निर्देश दिए। कहा कि अगर वार्ड के पीछे गंदा पानी भरा रहेगा तो डेंगू कैसे कम होगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का हाल भी जाना।

गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार सोमवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वार्ड में चूहे घूमते मिलने पर भी मंत्री ने नाराजगी जताई। चूहों को देखकर राज्यमंत्री ने सीएमओ से कहा कि अस्पताल में चूहे घूम रहे हैं, जरा इसे दिखवाएं। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. अलोक कुमार, प्रभारी प्रचार्य डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. रमाकांत सागर आदि मौजूद रहे।

हेल्पलाइन नंबर जारी करें

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सीएमओ और प्रभारी सीएमएस को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक हेल्पलाइन नंबर जारी करें ताकि मरीजों को असुविधा न हो। कोई हेल्पलाइन नंबर न होने पर लोगों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कई बार लिखा जा चुका पत्र

मेडिकल कॉलेज के पीछे गंदा पानी भरा होने के मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने साफ-सफाई को लेकर कई बार ईओ का पत्र लिखा, पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। यह बात प्रभारी प्राचार्य ने राज्यमंत्री को निरीक्षण के दौरान बताई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button