पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज में बाइक और एक लाख न मिलने पर पीटकर घर से निकला, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

पूरनपुर। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गांव लोधीपुर निवासी निसरत बेगम को गाली-गलौज के बाद पीटकर और धमकाकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने निसरत के पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

निसरत ने बताया कि उसकी शादी शेरपुरकलां निवासी रियासत से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज कर अक्सर पिटाई कर प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर कई बार उसकी पिटाई कर जान से मारने की कोशिश की गई। साथ ही दूसरी शादी करने की धमकी दी गई।

मांग पूरी न होने पर जनवरी महीने में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। मांग पूरी हुए बगैर दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि निसरत बेगम की ओर से शेरपुरकलां निवासी उसके पति सियासत खां, सास नाजमा बेगम, चुम्मन खां, अरशद खां, रिफाकत खां, सलमान खां, फिरासत खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button