Pilibhit News: माहेश्वरी समाज ने पूरनपुर चेयरमैन का किया अभिनंदन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:52 PM IST

पूरनपुर पालिकाध्यक्ष को सम्मानित करते महेश्वरी समाज ने लोग। संवाद
पीलीभीत। माहेश्वरी समाज की ओर से शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूरनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता माहेश्वरी का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन शैलेंद्र ने सप्तनीक महेश पूजन कर किया। विनीता माहेश्वरी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद माहेश्वरी समाज के लोगों ने शैलेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संरक्षक राधेश्याम मालपानी ने आशीष वचन से अभिभूत किया। संचालन विवेक असावा ने किया। समारोह के आयोजन में स्वराज माहेश्वरी, अमर माहेश्वरी, बृजेंद्र कौशिक, भवानी शंकर माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी आदि का योगदान रहा।