पीलीभीत

Pilibhit News: विधायक ने अमृत वाटिका के लिए गांवों से संगृहीत की मिट्टी

Connect News 24

MLA collected soil from villages for Amrit Vatika

ग्राम पतारास कुंवरपुर में मिट्टी एकत्र करते विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ।

बरखेड़ा। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत बरखेडा की ग्राम पंचायतों में मिट्टी संग्रह का कार्य विधायक के नेतृत्व में किया गया। यह मिट्टी सभी पंचायतों से संग्रह कर विकास खंड में रखी जाएगी। यहां से 29 अक्तूबर को दिल्ली अमृत वाटिका के लिए भेजी जाएगी।

देश के वीरों व वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू किया है। विधानसभा बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने इस अभियान के तहत मिट्टी को संगृहीत कर लोगों को संदेश दिया कि ये मिट्टी देश के सपूतों की वीरता की अटूट विरासत को समेट कर भविष्य के लिए प्रेरणादाई नींव रखने का कार्य करेगी।

उन्होंने गांव नवादा, पतरासा, मूसेपुर मुसरहा, पिपराखास आदि में घर घर जाकर मिट्टी संग्रह का कार्य किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ज्ञानदेव तिवारी के परिवार से भी मिट्टी संग्रह की गई। मिट्टी संग्रह में विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद के साथ ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि कमलेश गंगवार, भाजपा नेता राजू पाठक, प्यारे लाल कश्यप, दिगंबर दयाल, शेर सिंह सहित आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button