पीलीभीत

Pilibhit News: अब अतिक्रमण पर चलेगी जेसीबी

Connect News 24

– 28 नवंबर तक का दिया गया था अतिक्रमण खुद हटाने का समय

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से चल रही कवायद अब पूरी हो गई है। तीन चरणों में लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए जागरूक किया गया था। अब अधिकारी खुद सड़क पर उतर कर अतिक्रमण पर जेसीबी चलवाएंगे। यही नहीं अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

शहर में अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों से हुई वार्ता के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने अभियान शुरू करने से पहले व्यापारियों को सूचना देने की बात कही थी। बैठक में तय किया गया था कि पहले तीन दिन मुनादी कराई जाएगी। इसके बाद टीमों को शहर में भ्रमण कराकर अतिक्रमण को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई होगी।

सिटी मजिस्ट्रेट ने 28 नवंबर तक पूरी प्रक्रिया होने पर अभियान शुरू करने की बात कही थी। अब प्रशासन की ओर से दिया गया समय पूरा हो गया है लेकिन शहर में अतिक्रमण की स्थिति जस की तस बनी हुई है। तय समय के बाद भी अतिक्रमण खुद न हटाने पर अब अधिकारी खुद टीम के साथ जेसीबी से अतिक्रमण को तोडवाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।

बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने एसडीएम सदर से भी अभियान को लेकर चर्चा की। संभावना जताई जा रही है कि आज या कल से शहर में अभियान शुरू किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया अभियान को लेकर दिया गया वक्त पूरा हो गया है। अब जेसीबी लेकर टीम के साथ अभियान को शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही जुर्माना वसूल किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button