पीलीभीत

Pilibhit News: प्रधानमंत्री कार्यालय ने बीसलपुर के नौ मेधावी विद्यार्थियों को जारी किया प्रशस्ति पत्र

Connect News 24

बीसलपुर। केम स्कॉलर्स स्कूल के 90 विद्यार्थियों ने माह जनवरी में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 2023 में सहभागिता की थी। इस कार्यक्रम में स्कूल के नौ विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। शुक्रवार को स्कूल में प्रधानमंत्री कार्यालय से इन विद्यार्थियों के प्रशस्ति पत्र डाक से पहुंचे।

इन विद्यार्थियों में अक्षय कुमार, मान्या, संजीव, करण, सौरभ, वेदिका सिंगल, मोहम्मद जिया, मोहम्मद मुर्तजा, आशी और रूपाली सिंह शामिल है। प्रधानाचार्य अर्पित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त हुए प्रमाण पत्र विद्यार्थियों को बांट दिए। प्रमाण पत्र मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्कूल के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, प्रबंधक मनीष अग्रवाल, प्रशासक सुनीता मित्तल और उप प्रधानाचार्य पवन शुक्ला ने इन विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button