पीलीभीत

Pilibhit News: एसडीएम को निरीक्षण में तीन धान खरीद केंद्र मिले बंद

Connect News 24

SDM found three paddy procurement centers closed during inspection

पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करते ण्सडीएम ।

पूरनपुर। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक खरीद केंद्र का खरीद प्रभारी गैरहाजिर मिला। दो खरीद केंद्र बंद मिले। खरीद केंद्र प्रभारी भी गैरहाजिर पाए गए। संयंत्र और अभिलेख भी मौके पर नहीं मिले।

मंडी समिति के कई धान खरीद केंद्र बंद रहने, खरीद केंद्र प्रभारियों के गैरहाजिर रहने की सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला, एएमओ लाल प्रताप सिंह, मार्केटिंग इंस्पेक्टर शुभम तिवारी, मंडी निरीक्षक सुनील सक्सेना के साथ मंडी समिति के कई धान खरीद केंद्रों का सुबह दस बजे निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि यूपी उपभोक्ता संघ लिमिटेड यूपीएसएस मंडी समिति पंचम का धान खरीद केंद्र प्रभारी गैरहाजिर मिला। पीसीयू द्वारा संचालित पूरनपुर सहकारी संघ लिमिटेड, बख्तापुर का खरीद केंद्र बंद मिला। धान खरीद केंद्र प्रभारी भी गैरहाजिर था। संयंत्र बाहर नहीं रखे मिले। गोदाम भी बंद मिला।

इसके अलावा सहकारी संघ लिमिटेड, पूरनपुर मंडी तृतीय का केंद्र बंद मिला। खरीद केंद्र प्रभारी भी गैरहाजिर था और संयंत्र और अभिलेख भी केंद्र पर नहीं थे। एसडीएम ने बताया कि कुछ खरीद एजेंसियों की ओर से खरीद में गड़बड़ी, खरीद केंद्र प्रभारियों के गायब रहने, केंद्र पर अभिलेख न रहने आदि पर एजेंसियों के जिला प्रभारियों को तलब किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button