Pilibhit News: गन्ना समिति चुनाव की प्रक्रिया 20 से शुरू होगी
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। प्रक्रिया 20 जून से 18 जुलाई तक चलेगी।
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि प्रतिनिधियों के चुनाव के क्रम में 20 जून को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 21 को आपत्तियां मांगी जाएगी। 22 को अंतिम सूची का प्रदर्शन होगा। 23 को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 26 को जांच की जाएगी। 27 को नामांकन पत्र वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। तीन जुलाई को यदि आवश्यक हुआ तो मतदान होगा।
संचालकों के चुनाव के क्रम में सात जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 10 को आपत्तियां मांगी जाएंगी। 11 को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। 12 को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 13 को जांच होगी। 14 को नामांकन पत्र वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 17 को आवश्यक हुआ तो मतदान होगा।
सभापति और उपसभापति के चुनाव के क्रम में 18 जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। उसी दिन सूची पर आपत्तियां मांगी जाएंगी।
इसी दिन नामांकन पत्र दाखिल होंगे। वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। उसी दिन इच्छुक प्रत्याशियों को नामांकन पत्र वापस लेने का मौका दिया जाएगा। चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। आवश्यक हुआ तो मतदान होगा। उसके बाद मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। सचिव ने बताया कि चुनाव सफल बनाने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

