Pilibhit News: पुरानी रंजिश में 14 साल के किशोर को नदी में डुबोकर मारने की कोशिश, ग्रामीण ने बचाई जान

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत में एक युवक ने 14 साल के किशोर को देवहा नदी में डुबोकर मारने का प्रयास किया। पास के खेत में काम कर रहे किसान ने किशोर को बचाया। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही युवक से उनका पुराना विवाद चल रहा था। जिसके चलते युवक ने उसके नाबालिग पुत्र को देवहा में डुबोकर मारने का प्रयास किया।
गांव सड़िया निवासी हरीशंकर ने बताया कि उसकी गांव के ही एक युवक से पुरानी रंजिश चली आ रही है। सोमवार दोपहर 12 बजे उसका 14 वर्षीय पुत्र रोहित गांव में ही खेल रहा था। इसी दौरान उक्त युवक गांव से उसके पुत्र को बहला फुसलाकर देवहा नदी की तरफ ले गया। यहां पर पहले उसके पुत्र के साथ मारपीट की गई। इसके बाद जान से मारने की नियत से उसे देवहा नदी में डुबाकर मारने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: कांवड़िये के पैर में लगी चोट तो डाक कांवड़ लेकर दरोगा ने लगाई दौड़, नहीं टूटने दी आस्था की डोर
एक युवक उस समय पास के खेत पर ही काम कर रहा था। जब उसे किसी के चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो देखा कि युवक उसके पुत्र के सिर को नदी में डुबोये हुए थे। यह देख वह चीखता हुआ नदी की तरफ भागा। हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। हरीशंकर ने घटना की तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

