Pilibhit News: जानवरों से बचने के लिए खेत की तरफ भागे युवक की करंट से मौत

मृतक अमरपाल । फाइल फोटो
पीलीभीत। ईंट-भट्ठे पर काम करने जा रहे मजदूर पर जानवरों ने हमला कर दिया। जानवरों से बचने के लिए वह खेतों की तरफ भागा। खेत में लगे कंटीले तारों में करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कोतवाली दियोरिया कला क्षेत्र के गांव कामघाट निवासी अमरपाल (40) क्षेत्र के गांव मकरंदपुर रोशन सिंह चौराहे पर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है। बुधवार की सुबह वह भट्ठे पर जा रहा था। भट्ठे के करीब पहुंचते ही उस पर किसी जानवर ने हमला कर दिया। बचने के लिए वह खेतों की ओर भागा। इसी दौरान एक खेत में जानवरों को रोकने के लिए लगाए गए करंट वाले तारों की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने मामले की सूचना आसपास के लोगों को दी। दियोरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

मृतक अमरपाल । फाइल फोटो