Schools

पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, 92.47 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

Connect News 24

Punjab Board PSEB Class 12th Result 2023 Declared: पंजाब बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की पंजाब बोर्ड की क्लास 12 की परीक्षा दो हो वो पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – pseb.ac.in. इस साल पंजाब बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में करीब तीन लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. इन सभी के लिए रिजल्ट की घोषणा की गई है.

इन आसान स्टेप्स से फटाफट चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी pseb.ac.in पर.
  • यहां Results नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर आपको PSEB 12th Result 2023 नाम का लिंक दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपने जरूरी डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी निकालकर रख लें.
  • ये आगे आपके काम आएगा. रिजल्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

इन डेट्स पर हुए थे एग्जाम

पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 20 फरवरी से 20 अप्रैल 2023 के बीच किया गया था. इन्हीं के नतीजे अब जारी हुए हैं. पंजाब बोर्ड के नतीजे जारी होने के अगले दिन वेबसाइट पर उपलब्ध होते हैं. इसलिए अभी छात्रों को इंतजार करना पड़ सकता है. वेबसाइट पर रिजल्ट कुछ देरी से प्रकाशित किए जा सकते हैं. लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. यहां से आपको ताजा जानकारियां मिल जाएंगी. नतीजे भी जल्दी ही यहां से चेक किए जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: पहले ही प्रयास में विदुषी ने पायी 13वीं रैंक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button