Rampur News: पतंग उड़ाते हुए छत से गिरकर बालक की मौत
रामपुर। टांडा के मोहल्ला बरगद निवासी पान विक्रेता राहत का 12 वर्षीय पुत्र साद शनिवार शाम पतंग उड़ाते हुए छत से गिर गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से दिल्ली ले जाया गया। रविवार को इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। नगर के मोहल्ला बरगद निवासी राहत पान बेचने का काम करते हैं। उनके पांच बच्चे हैं। जिसमें दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। उनका 12 वर्षीय बेटा साद शनिवार शाम घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते हुए अचानक छत से नीचे घर के बाहर सड़क पर आ गिरा। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत नगर के ही एक अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली ले गए। रविवार को इलाज के दौरान साद की मौत हो गई।

