रामपुर

Rampur News: बहन के घर भात लेकर आए भाई के परिवार को हलवाइयों ने पीटा

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद में बहन के घर भात लेकर आए भाई के परिवार को हलवाइयों ने पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित निर्मल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव लाईठेर निवासी निर्मल सिंह अपनी बहन कपूरी उर्फ कांति देवी निवासी मोहल्ला मंगोली की बेटी सरोज की शादी में रविवार को भात लेकर पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी-बेटा भी थे। रात में मुरादाबाद के पंडित नगला निवासी दूल्हा सतीश की बरात आई। बरात चढ़त के बाद निर्मल अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे तभी खाना बना रहे मंगोली निवासी चार हलवाइयों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट हो गई और हलवाइयों ने निर्मल और उनके परिवार के साथ मारपीट की। लोहे का करछा लगने से निर्मल के चेहरे पर गंभीर चोट आई। निर्मल ने हलवाइयों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं हलवाई मारपीट के बाद फरार हो गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button