रामपुर

Rampur News: कर्मचारियों ने हाथों में मशाल लेकर निकाला जुलूस, की नारेबाजी

Connect News 24

रामपुर।पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आहवान पर मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के साथ कई मांगों को रखा। इस दौरान सड़कों पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा क कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुबह करीब साढ़े 12 बजे के आसपास पेंशन बहाली लेकर कर्मचारी हाथों में मशाल लेकर डॉ. आंबेडकर पार्क से होकर निकले। इस दौरान जुलूस के साथ सिविल लाइंस के साथ रोडवेज के आसपास और कई इलाकों से होते हुए वापस पार्क में इसका समापन किया। इस दौरान संयोजक लववीर सिंह ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार जिस प्रकार से शिक्षक-कर्मचारियों के साथ शोषण कर रही है। यह चिंता का विषय है। इसे हर हाल में रोकने के लिए हमें आपसी मदभेद भुलाकर एकजुट होना जरूरी है। कहा कि सिर्फ कर्मचारी की वर्तमान स्थिति नहीं बल्कि पीढ़ी भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि पेंशन कोई भीख नहीं है यहां हमारा अधिकार है। कहा कि पुरानी पेंशन लेकर रहेेंगे। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार सक्सैना, पवन सक्सैना, उमेश चंद्र, अंकुर कंसल, रविंद्र गंगवार, रविंद्र भंडारी, अमित तैजान, सुनील कुमार, सत्यपाल सिंह, सुरेश चंद्र, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button