रामपुर

Rampur News: बरात आने से पूर्व युवती हुई गायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

सैफनी। सभी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की 27 जून को बारात आनी थी। बरात आने से पूर्व ही युवती घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों द्वारा लगातार कई दिनों तक युवती को तलाश किया लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल पाया है। सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के गायब होने के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीती 14 जून की रात को युवती अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। पिता की आंख खुलने पर जब उसने देखा तो युवती घर में नहीं थी। जिस पर परिजनों ने दो-तीन दिनों तक युवती को काफी तलाश किया। लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। पिता ने बताया था कि 27 जून को युवती की बारात आनी थी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू करदी है।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button