रामपुर

Rampur News: हाईवे किनारे के स्कूल पाने के लिए सिफारिश लगवा रहे शिक्षक

Connect News 24

रामपुर।

तबादले क बाद जिले में आए बेसिक स्कूलों के शिक्षक हाईवे किनारे के स्कूल पाने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं। शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल पसंद नहीं हैं, क्योंकि वह दूर हैं। वह ऐसा स्कूल चाहते हैं जहां से उनका आवागमन आसान हो। इसलिए विभागीय अधिकारियों के पास लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक से सिफारशी फोन करवा रहे हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों के शासन ने अंतरजनपदीय तबादले किए हैं। शासन ने विभिन्न जिलों से 225 शिक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें रामपुर भेजा है। इनमें से 181 शिक्षकों ने यहां आकर ज्वाइन कर लिया है। हालांकि, अभी इन शिक्षकों को स्कूल आवंटित नहीं किए गए हैं। ये शिक्षक बीएसए कार्यालय में हाजिरी लगाकर वापस लौट रहे हैं।

शासन से 16 व 17 अगस्त में स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश मिले थे। हालांकि, बाद में उसे स्थगित कर दिया गया था। अधिकांश शिक्षक हाईवे पर स्थित बेसिक स्कूलों में अपनी तैनाती चाह रहे हैं, ताकि वह बरेली-मुरादाबाद से रोजाना अप-डाउन कर सकें। इसको लेकर अधिकारियों के पास लगातार सिफारिशें आ रही हैं। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासन शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूल आवंटन करेंगा, इसमें केवल वह ब्लॉक खुलेंगे जिनमें पद रिक्त होंगे या ऐसे स्कूल में तैनाती की जाएगी, जहां एक ही शिक्षक है।

– शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूल आवंटित होंगे। अभी इसमें कोई तिथि नहीं आई है। जिन स्कूलों में शिक्षक कम होंगे वहां शिक्षकों को भेजा जाएगा। शासन की गाइडलाइन के अनुसार शिक्षकों को स्कूल आवंटित होंगे।

-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button