रामपुर

Rampur News: एक ही गांव में किशोर-किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

Connect News 24

स्वार। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक किशोर और किशोरी की कुछ अंतराल में संदिग्ध हालात में मौत होने सनसनी मच गई। परिजन ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मौतों के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर 15 वर्षीय किशोर का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। उसे बेहोशी की हालत में चिकित्सक के पास ले गए लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच गांव में एक किशोरी की भी संदिग्ध हालत में स्वास्थ्य खराब हो गया। तब गांव के लोग एक घंटे के भीतर दो मामलों को लेकर सकते में आ गए। 16 वर्षीय किशोरी को भी बेहोशी की हालत में चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। उसका भी परिजन ने कुछ देर बाद अंतिम संस्कार कर दिया।

एक गांव में एक घंटे के भीतर किशोर और किशोरी की मौत होने से दो परिवारों में मातम छा गया। परिजन का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। इन मौतों के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं है। गांव में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button