बदायूं

बदायूं में सड़क हादसा: हाईवे पर टकराईं दो बाइक, पांच साल के बालक की मौत, सात लोग घायल

Connect News 24

five year old boy died and seven injured due to two bikes clashed on the highway in Badaun

घायलों को एंबुलेंस में बैठाता पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज गंज क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोई की पुलिया के नजदीक सोमवार दोपहर दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में पांच वर्षीय बालक अर्पित की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, ताई और तहेरे भाई समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें एक बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज बेहटा निवासी अर्जुन पुत्र राजपाल सोमवार दोपहर अपनी मां सिया देवी, चाची निशा देवी पत्नी धनपाल और पांच साल के चचेरे भाई अर्पित को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। चारों लोग वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर में रिश्तेदारी में गए थे। उधर से लौटते समय अर्जुन ने मां और चाची को भी बाइक पर बैठा लिया। अर्पित आगे बाइक की टंकी पर बैठा था।

ये भी पढ़ें- ‘पति जबरन बनाता है संबंध’: शादी के बाद बिगड़ी बात तो विवाहिता पहुंची थाने, पुलिस से लगाई गुहार

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button