बरेली
नवजात के शव को डस्टबिन में फेंका हंगामा
फरीदपुर में बारह पत्थर स्थित न्यू केयर प्लस हॉस्पिटल में संडे को नवजात की मौत हो गई. इसके बाद मृत बच्चे का शव डस्टबिन में फेंक दिया गया. मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं हॉस्पिटल की डॉक्टर्स का कहना था कि बच्चे मृत पैदा हुआ था.


