शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 1350 जोड़ों की होंगी शादी, ओसीएफ मैदान में जुटेंगे 30 हजार से ज्यादा लोग

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 16 Dec 2023 01:27 AM IST

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को ओसीएफ रामलीला मैदान में 1350 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इस दौरान 30 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। प्रशासन की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिकारी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। हलवाई खाना बनाने में जुट गए हैं।

ओसीएफ रामलीला मैदान में पांच तहसीलों के अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। एक मंडप पर चार जोड़ों को बैठाने की व्यवस्था की गई है। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए अलग पंडाल बनाया है। कार्यक्रम की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा और डिप्टी कलेक्टर दुर्गेश यादव को सौंपी गई है। पुलिस प्रबंधन और यातायात व्यवस्था एसपी सिटी सुधीर जायसवाल संभालेंगे। आठ मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं।

सुबह नौ बजे वर-वधु और उनके परिजनों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना है। 11 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि के रूप में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद, सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर और प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सीडीओ एसबी सिंह ने बताया कि सभी व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button