शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 28 से डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे निपुण लक्ष्य सर्वे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 26 Nov 2023 01:05 AM IST

शाहजहांपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने निपुण लक्ष्य सर्वे फेस-टू की शुरुआत की है। इसके तहत डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा जिले में 28 नवंबर से सर्वे शुरू किया जाएगा जो सात दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया।

निपुण लक्ष्य सर्वे के लिए सभी एआरपी को 10-10 विद्यालय और समस्त संकुल के एक-एक विद्यालयों का निपुण लक्ष्य सर्वे डीएलएड के प्रशिक्षुओं से संपादित कराने के निर्देश हैं। जिले के 1088 विद्यालयों का निपुण लक्ष्य सर्वे से होगा। इसके आधार पर विद्यालयों को निपुण घोषित किया जाएगा। इस सर्वे में डायट के 264 प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं। सर्वे को संपादित करने के लिए पूरे जिले के विद्यालयों को रोस्टर के अनुसार व्यवस्थित कर दिया गया है। सभी प्रशिक्षु रोस्टर के अनुसार कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का भाषा और गणित के ज्ञान का आकलन करेंगे। इसके बाद डाटा ऑनलाइन भेजेंगे। सर्वे के लिए डीएलएड के प्रशिक्षुओं को डायट में प्रवक्ताओं और एसआरजी ने प्रशिक्षण प्रदान किया। एसआरजी अश्वनी कुमार अवस्थी ने प्रशिक्षकों को निपुण लक्ष्य एप और रीड एलॉन्ग एप संचालित करने की बारीकियां बताईं। इस मौके पर डायट प्रवक्ता बीएल मौर्य, जमाल अख्तर, राकेश कुमार पटेल, अमन कुमार, अमित कुमार, शशांक पांडे, अंजनी भारती, अजीत कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button