शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 42.2 मिमी हुई बारिश, उमस ने किया परेशान

Connect News 24

42.2 mm of rain, humidity disturbed

सोमवार को हुयी बारिश में भीगते हुए जाता बाइक सवार बच्चा व महिलाएं।संवाद

शाहजहांपुर। रविवार रात से सोमवार दोपहर तक 42.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। बूंदाबांदी के बाद भी उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार रात से सोमवार दोपहर तक 42.2 मिमी बारिश हुई। वहीं अधिकतम 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिन तक बारिश होने की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button