शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से कार चालक की मौत

Connect News 24

Tractor-trolley collision kills car driver

खुटार में हादसे के बाद खाई में पड़ी कार

खुटार। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्राॅली और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक पीलीभीत के थाना गजरौला के गांव भोपतपुर सकरिया निवासी बलवीर सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई।

बलबीर सिंह मंगलवार दोपहर बाद पत्नी जसविंदर कौर के साथ कार से लखीमपुर के कस्बा पलिया की रहने वाली अपनी बुआ गुरमीत कौर को छोड़ने उनके घर जा रहे थे। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर लौहगांपुर गुरुद्वारे के पास कार सामने से आ रही ट्रैक्टरट्राॅली से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और बुआ हादसे में घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घायलों को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर घायल जसविंदर कौर को रेफर कर दिया और गुरमीत कौर की मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी। हादसे की जानकारी पाकर बलवीर सिंह के परिजन भी सीएचसी पहुंचे और घायलों को लेकर पीलीभीत चले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद लगा रहा एक घंटे तक जाम

कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस बीच खुटार और पूरनपुर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राॅली को हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान आगे निकलने की होड़ में काफी देर तक जाम लगा रहा। बमुश्किल जाम खुल सका। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

खुटार में हादसे के बाद खाई में पड़ी कार

खुटार में हादसे के बाद खाई में पड़ी कार


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button