शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी के साथ छाए रहे बादल, उमस ने किया परेशान

Connect News 24

शाहजहांपुर। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। बीच-बीच में बूंदाबांदी हुई। उमस ने लोगों को दिनभर परेशान किया। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को 4.02 मिमी बारिश हुई। अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button