शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मानक के अनुरूप नहीं मिली निर्माण सामग्री, भुगतान रोका

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 23 Dec 2023 12:42 AM IST

Construction material not found as per standard, payment stopped

तिलहर तहसील के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को निर्देश देते एडीएम राशिद अली ख

तिलहर। निर्माणाधीन तहसील भवन का एडीएम न्यायिक राशिद अली खां ने निरीक्षण किया। मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाए जाने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जांच करने एवं कंपनी का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। एडीएम ने एसडीएम अंजलि गंगवार को निर्माण कार्य की निगरानी के लिए एक अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा।

तहसील परिसर को तोड़कर नई तहसील बनाने के लिए कुमार ट्रेडिंग कंपनी को 9 करोड़ 53 लाख 65 हजार रुपये का ठेका हुआ है। पुराने भवन को तोड़ने के समय ठेकेदार पर वर्क आर्डर से अधिक मलबा ले जाने का भी आरोप लगा था। शुक्रवार को एडीएम राशिद अली खां निर्माणाधीन तहसील परिसर में पहुंचे। घटिया निर्माण पर एडीएम ने सीएंडडीएस के जेई सुशील कुमार को तलब किया लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। अधिकारियों के मुताबिक, निरीक्षण में 9 इंच की जगह पर 4 इंच बाउंड्री वॉल बनाने, पिलर के बीच में जोड़ गलत लगने, प्लास्टर में घटिया माल लगाने, मानक के अनुरूप ईंट का प्रयोग नहीं करने, पिलर के अंदर सरिया की जानकारी नहीं देने समेत कई खामियां मिली हैं। एडीएम ने संस्था का भुगतान रोकने तथा पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पवन कुमार को निर्माण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button