Shahjahanpur News: बाग में लटका मिला घर से लापता हुए युवक का शव

सिंधौली में शोभित की मौत के बारे में जानकारी देते परिजन।
सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर गौटिया निवासी गुड्डू के 19 वर्षीय पुत्र शोभित का शव रविवार को बाग में पीपल के पेड़ से लटका मिला। वह रविवार शाम से लापता था। परिजन उसे मानसिक रूप से मंदित बता रहे हैं।
रविवार शाम को शोभित खाना खाने के बाद बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात तक न आने पर परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश की गई, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
सोमवार की सुबह कलुआपुर से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव नौगवां जसवंतपुर के पास बाग में ग्रामीणों ने रस्सी से लटकते हुए शोभित का शव देखा। सूचना पाकर गुड्डू ने उसकी पहचान अपने पुत्र शोभित के रूप में की। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि शोभित लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।

