शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीसीटीवी कैमरे से होगी ढाई घाट मेले की निगरानी

Connect News 24

Dhai Ghat fair will be monitored through CCTV cameras

ढाईघाट कार्तिक मेला स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते एडीएम संजय कुमार और एसडीएम महेश कुमार कैथल

मिर्जापुर। कार्तिक मेला ढाईघाट में चल रही व्यवस्थाओं का एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने एसडीएम महेश कैथल, सीओ अजय राय और जिला पंचायत के इंजीनियर संजय सिन्हा के साथ जायजा लिया। इस बार मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी।

एडीएम प्रशासन ने सुरक्षित गंगा स्नान के लिए गंगा घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग के साथ गोताखोर तैनात किए जाने के निर्देश जिला पंचायत प्रशासन को दिए। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाटों पर चार मोटर बोट, 25 गोताखोर, पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ ही अग्नि सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड तैनात रहेगी।

जिला पंचायत के इंजीनियर संजय सिन्हा और मेला बाबू अनिल कुमार द्विवेदी ने कहा कि मेला शुरू होने से एक दिन पहले ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। मेले में जिला पंचायत कैंप कार्यालय, मेला कोतवाली बनने के साथ ही पेयजल के लिए हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। मेला परिसर में बनी अस्थायी रेतीली सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। एडीएम ने मेले के नक्शे का अवलोकन कर सरकारी और रिहायशी इलाकों की स्थिति का जायजा लिया। गंगा घाटों पर गंदगी और कीचड़ की सफाई करवाने के लिए भी कहा।

उन्होंने थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर को मेले में सर्वाधिक भीड़ वाले स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य पर्व कार्तिक पूर्णिमा को तीन से चार लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाकर मेले की सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है।

स्टेट हाईवे की नहीं हुई मरम्मत : कार्तिक मेला ढाईघाट शुरू होने में अब दो दिन बचे हैं। मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लेने रोजाना अधिकारी आ रहे हैं, लेकिन बाढ़ से जगह-जगह टूटे पड़े मुख्य मेला मार्ग जलालाबाद-ढाईघाट, शमशाबाद, बिधूना स्टेट हाईवे की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मुख्य पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों वाहनों से गंगास्नान करने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को दुर्घटना होने की आशंका है।

ढाईघाट कार्तिक मेला स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते एडीएम संजय कुमार और एसडीएम महेश कुमार कैथल

ढाईघाट कार्तिक मेला स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते एडीएम संजय कुमार और एसडीएम महेश कुमार कैथल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button