शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मंथन आर्ट्स ने उत्तराखंड जीता का दिल और चार पुरस्कार भी

Connect News 24

Manthan Arts won the heart of Uttarakhand and also four awards

नाट्य निर्देशक शिवा सक्सेना को सम्मानित करते गोसेवा आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष राजेंद्र अन्न्थवा

शाहजहांपुर। पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के कोटद्वार में स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में 18 से 20 जून 2023 तक अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता तरंगम नाट्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शाहजहांपुर की संस्था मंथन आर्ट्स सोसायटी ने महेश सक्सेना द्वारा लिखित नाटक प्रणाम काकोरी का मंचन किया। इसने न सिर्फ उत्तराखंड वासियों का दिल जीता, चार पुरस्कार भी अपने ना किए हैं।

संस्था के निर्देशक व भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ ये प्रशिक्षण प्राप्त शिवा सक्सेना ने बताया कि प्रणाम काकोरी को दर्शकों ने खूब सराहा। ट्रेन दौड़ने और लूट वाले दृश्य ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। जब ट्रेन मंच पर आकर रुकी और लूट हुई, उसने सभी को दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर दिया।

नाटक की कहानी अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह तथा रामकृष्ण खत्री के बलिदान और संघर्ष पर आधारित है। समारोह में सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता का द्वितीय पुरुस्कार मोहित वाजपेयी, सर्वश्रेष्ठ संगीत का खिताब शिवा सक्सेना, सर्वश्रेष्ठ प्रकाश संचालन का द्वितीय पुरस्कार सोनू सक्सेना तथा सर्वश्रेष्ठ स्क्रप्टि का द्वितीय पुरस्कार महेश सक्सेना को प्रदान किया गया।

निर्णायक मंडल में भासमती चक्रवर्ती, अश्विनी कुमार, पवन सक्सेना, तामलकर रहे। इस मौके पर नाट्य निर्देशक शिवा सक्सेना को गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्न्थवाल ने सम्मानित किया। अन्य किरदारों में मोहित कनौजिया, अंकित अवस्थी, सुमित सक्सेना, यश देव शर्मा आदि ने प्रमुख भूमिकाएं निभाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button