शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Connect News 24

NSS volunteers launched cleanliness campaign

तिलहर के आरबीएम इंटर कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने गांव मिर्जापुर में स्वच्छता अभियान चलाया

तिलहर। आरबीएम इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन शनिवार को स्वयंसेवियों ने गांव मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय सहित धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बौद्धिक कार्यक्रम में प्रवक्ता सुरेश कुमार ने स्वयंसेवियों को जल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जल का दुरुपयोग रोकने का आह्वान किया। प्रवक्ता अशोक कुमार ने छात्रों को अनुशासन में रहने की नसीहत दी। प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार जायसवाल ने स्वयंसेवियों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रवक्ता संजीव कुमार, उदयराज, मित्रसेन वर्मा, स्वयंसेवी मुकेश, ब्रजेश, संदीप, अरुण, शमा आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button