शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जेल में डंडे से पिटाई लगवाते हैं अधिकारी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मौजमपुर गांव निवासी बंदी सचिन कुमार ने जिला कारागार के अधिकारियों पर मारपीट करने व अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया। उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र लगाकर गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने आरोपों को निराधार बताया है।

सचिन ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि डिप्टी जेलर के कहने पर लंबरदार ने उनके साथ मारपीट की। जेल में शिकायत करने पर भी पिटाई हुई। उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी हुआ। बंदी ने न्यायालय को अपनी हत्या होने का खतरा बताया है।

वहीं दूसरी ओर जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि बंदी देर रात तक टीवी देखने की जिद करता है। दूसरे बंदी इसका विरोध करते हैं, इसके चलते उसने बंदियों से विवाद किया था। डिप्टी जेलर के डांटने पर उसने द्वेषभाव से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button