Shahjahanpur News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बिट्टू
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को हनुमत धाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।
17 अगस्त को क्षेत्र की महिला ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की विवेचना की। एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। बिजलीपुरा निवासी अब्दुल रहमान उर्फ बिट्टू फरार चल रहा था। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के चलते पुलिस सक्रिय हो गई। उसकी तलाश के लिए छापेमारी की गई। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने हनुमत धाम स्थित नए पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद

