शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रेलवे के गैंगमैन की सड़क हादसे में मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 26 Oct 2023 12:07 AM IST

Railway gangman dies in road accident

राजवीर वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिवार

तिलहर। घर जा रहे रेलवे के गैंगमैन की बाइक को लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव गुर्गिया बहादुरपुर निवासी 50 वर्षीय राजवीर वर्मा कहेलिया रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन थे। बुधवार सुबह हाईवे पर रोहिलखंड अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बेटा सुनील कुमार और परिजन मौके पर पहुंचे। राजवीर को तिलहर सीएचसी लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी रामकली, पुत्र सुनील, सुधीर, निलेश तथा पुत्री नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button