शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अनुपस्थित 10 बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 28 Nov 2023 12:38 AM IST

शाहजहांपुर। एसडीएम सदर और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने रविवार को 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले 10 बीएलओ के खिलाफ चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

जिले में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसमें विशेष तिथियां 25 और 26 नवंबर को सभी बूथों पर बीएलओ को उपस्थित रहकर नए वोट बनाने, नाम संशोधन आदि कार्य के लिए लगाया गया था। रविवार को एसडीएम ने 136 ददरौल विधानसभा का क्षेत्र का निरीक्षण किया तो विकासखंड कांट क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय उर्दू मीडियम पर तैनात बीएलओ संजय कुमार मिश्रा, इसी स्कूल के दूसरे कक्ष में तैनात बीएलओ दुर्गा देवी, कांट क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल पट्टी में तैनात बीएलओ राजकुमार, ददरौल क्षेत्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौरा में सनोज कुमार, इसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दिवैयापुर की बीएलओ गीता देवी, भावलखेड़ा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय चांदा में सुनीता, प्राथमिक विद्यालय बरमौला अर्जुनपुर में रमेश चंद्र, प्राथमिक विद्यालय तुर्कीखेड़ा में हरिपाल, प्राथमिक विद्यालय दारापुर चठिया में सर्वेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय मिश्रीपुर प्रथम ताहबरगंज में बीएसओ रिक्कू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसडीएम सदर शैलेंद्र गौतम ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button