Shahjahanpur News: रक्तदान के साथ की सत्र की शुरुआत

राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगे शिविर में रक्तदान करतीं अनुज्ञा मिश्रा। संवाद
शाहजहांपुर। लायंस क्लब सहेली और लियो क्लब सूर्या ने अपने 2023-24 के सत्र की शुरुआत रक्तदान शिविर के साथ की। क्लब के सदस्यों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगे शिविर में 20 यूनिट रक्तदान किया।
लियो क्लब के सचिव युवराज सिंह ने पहली बार रक्तदान किया। वहीं क्लब की अध्यक्ष अनुज्ञा मिश्रा ने आठवीं बार रक्तदान किया है। लायंस क्लब सहेली की अध्यक्ष बीना सिंह ने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। सचिव डॉ. नमिता सिंह ने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। स्तुति गुप्ता ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान किया। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. शोभा गिरि, विजय भदौरिया, पदमा गुप्ता, मीनाक्षी खंडेलवाल, शुभम खंडेलवाल, अंजनी मिश्रा, दीपक सिंह आदि ने रक्तदान किया। संवाद