शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन से कुचलकर तीन दोस्तों की मौत

Connect News 24

Three friends died after being crushed by an unknown vehicle on the National Highway

मीरानपुर कटरा में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्त्रोत जागरुक पाठक

हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज पर हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर/ फरीदपुर। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तो को कुचल दिया। दो की कटरा में मौत हो गई। जबकि तीसरे ने बरेली में दम तोड़ दिया। सभी मृतक बरेली के फरीदपुर के रहने वाले थे।

फरीदपुर के परा मोहल्ला निवासी रोहित सक्सेना (19) सोमवार को दोपहर करीब 01:30 बजे बाइक से अपनी बहन पिंकी के तिलहर स्थित घर से लौट रहा था। उसके दोस्त लकी सागर (17) और अवनीश उर्फ छोटू (19) भी साथ में थे। हुलासनगरा ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। लकी और रोहित की मौके पर मौत हो गई। अवनीश उर्फ छोटू ने फरीदपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मीरानपुर कटरा पुलिस ने रोहित और लकी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद

एक बाइक पर सवार थे तीनों दोस्त, नहीं लगाए थे हेलमेट

बहनोई की आर्थिक मदद कर लौट रहा था रोहित, मोहल्ले में छाया सन्नाटा

शाहजहांपुर/ फरीदपुर। बरेली जिले के थाना फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी रोहित के जीजा अतुल के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। रोहित जीजा की आर्थिक मदद कर लौट रहा था, साथ में दोस्त अवनीश और लकी सागर भी थे। तीनों एक बाइक से थे और किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। कटरा थाना प्रभारी पवन पांडेय ने भी इस बात की पुष्टि की। तीनों की मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले में पहुंची सन्नाटा छा गया।

रोहित के पिता राम बहादुर नल मिस्त्री हैं। वह भी उनके साथ काम करता था। उसकी बहन पिंकी का विवाह तिलहर के खलील कटरा मोहल्ले में हुआ था। पिंकी के पति अतुल के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। रोहित उन्हें देखने के साथ ही आर्थिक मदद करने के लिए गया था। उसके साथ में दोनों दोस्त भी थे।

वापस आते समय मीरानपुर कटरा में ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित और लकी की मौके पर मौत हो गई। अवनीश की हालत गंभीर होने पर फरीदपुर के अस्पताल भेजा गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। तीनों दोस्तों की मौत की सूचना आते ही मोहल्ले में सन्नाटा छा गया।

शव को देखकर बिलख पड़ीं मां : रोहित की मौत की सूचना आने के बाद पिता रामबहादुर व मां अनीता घर पर ताला डालकर मीरानपुर कटरा सीएचसी पहुंचे। बेटे का शव देखकर बिलख पड़े। उनकी आंखाें से थम नहीं रहे थे। बड़ा भाई सोनू व बहन पिंकी भी रोते-रोते बेहाल हो गईं।

पिता का हाथ बंटाता था लकी : अमरपाल फोटोग्राफर हैं। लकी सागर अपने पिता का हाथ बंटाता था। उसकी मौत से अमरपाल व पत्नी लक्ष्मी देवी काफी गमजदा हैं।

मजदूरी कर परिवार की गाड़ी खींच रहा था अवनीश

रामसेवक का पुत्र अवनीश उर्फ छोटू मेहनत-मजदूरी करता था। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह काम करता था। उसके परिवार में मां भूरी देवी, बड़ा भाई सोमपाल, अवनीश व मनीष हैं।

एक लेन में चल रहा था दोनों ओर का यातायात : हुलासनगरा ओवरब्रिज की लोड टेस्टिंग के चलते एक लेन को बंद कर किया गया था। इसी के चलते राजमार्ग के दोनों ओर के वाहन एक ही लेन से गुजर रहे थे। हादसे की एक वजह यह भी रही।

मीरानपुर कटरा में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्त्रोत जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्त्रोत जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्त्रोत जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्त्रोत जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्त्रोत जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्त्रोत जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्त्रोत जागरुक पाठक

मीरानपुर कटरा में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्त्रोत जागरुक पाठक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button