शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: व्यापार मंडल ने एसपी को सम्मान पत्र देकर दी विदाई

Connect News 24

The Board of Trade bid farewell to SP by giving him a letter of respect.

फोटो08, सम्मान पत्र देकर पुलिस कप्तान को विदाई देते व्यापार मंडल के प्रतिनिधि।संवाद

शाहजहांपुर। एसपी एस आनंद के स्थानांतरण पर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने उनके प्रभावी कार्यकाल के लिए सम्मानित किया। व्यापारियों के शिष्टमंडल ने फूलमाला, अंगवस्त्र व सम्मान पत्र भेंट किया।

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जिले में पुलिस व्यवस्था उत्तम रही। व्यक्तिगत रूप से आम जनमानस की समस्याओं को शीघ्रता से निस्तारित किया गया। व्यापारियों की हर समस्या को प्राथमिकता से हल कराया। जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ ने कहा कि एस. आनंद की सामाजिक एवं हर व्यक्ति को सम्मान देने की शैली से सभी से जुड़े रहे। इस अवसर पर महानगर महामंत्री अमित शर्मा, प्रांतीय मंत्री नारायण दास अग्रवाल, अखिल मिश्रा, हनी सिंह व महेंद्र दुबे उपस्थित रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button