मनोरंजन

बेटी राबिया की वजह से इस बार दिवाली पार्टी में शामिल नहीं हो पा रही हैं स्वरा भास्कर

Connect News 24

Swara Bhasker Video: दिवाली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. बॉलीवुड सेलेब्स दिवाली का त्योहार जोर-शोर से मनाते हैं. बॉलीवुड की दिवाली पार्टी शुरू हो चुकी हैं. सेलेब्स भी इन दिनों दिवाली पार्टी अटेंड करने में बिजी हैं. आए दिन सेलेब्स की दिवाली पार्टी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. जहां बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पार्टी एंजॉय कर रही हैं तो वहीं स्वरा भास्कर इस साल दिवाली पार्टी मिस कर रही हैं. स्वरा भास्कर ने इसी साल सितंबर में बेटी को जन्म दिया है जिसकी वजह से वह इस साल दिवाली पार्टी में शामिल नहीं हो पा रही हैं.

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपनी पुरानी दिवाली पार्टी की लुक की फोटोज शेयर की हैं. साथ में ये दिखाया है कि वह अपने पजामा में राबिया को संभालती नजर आ रही हैं.

स्वरा को आई दिवाली पार्टी की याद
स्वरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मुझे दिवाली के सीजन में फोमो हो रहा है. साथ में स्वरा ने वीडियो में लिखा- पोस्ट पार्टम मां जब तैयार होकर बाहर जाती थी. स्वरा की इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

एक फैन ने लिखा- तुम हमे पार्टी के लिए ज्वाइन कर सकती हो. वहीं दूसरे ने लिखा- अपनी दिवाली बेबी के साथ एंजॉय करो, पहली दिवाली आप और बेबी. ये बहुत स्पेशल है. वहीं एक ने लिखा- आप अभी भी स्टनिंग लगती हैं.

बता दें स्वरा भास्कर और फहाद अहमद इसी साल सितंबर में पेरेंट्स बने हैं. स्वरा ने सोशल मीडिया पर बेटी राबिया की ढेर सारी फोटोज शेयर की 
थी. बेबी गर्ल के जन्म की अनाउंसमेंट करते हुए स्वरा ने लिखा था- ‘एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया, हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ था. आपके ढेर सारे प्यार प्यार के लिए शुक्रिया. यह बिल्कुल नई दुनिया है.’

ये भी पढ़ें: Tiger 3: रिलीज के एक हफ्ते तक 24 घंटे चलेंगे सलमान खान की ‘टाइगर 3’ के शोज, इस शहर में होगी सबसे पहले फिल्म की स्क्रीनिग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button